बरेली: प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना के पीछे शाहदाना से काकड़ टोला जाने वाला रोड पर कबाड़ प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में धुआं ही धुआं हो गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने में लगभग एक घंटा लगा। बताया जा रहा है गोदाम का मालिक ईंटपजाया चौराहा निवासी भूरा और उसका भाई मेहताब का हैं। आस पास के लोगों का कहना है कि आग लगभग दो बजे लगी थी। मलिका का कहना है कि आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह अभी तक नही पता चली है। फिलहाल अब आग पर काबू पा लिया है। 

ये भी पढे़ं- बरेली: अतीक और अशरफ की हत्या के बाद धारा 144 लागू, शहर भर में चला चेकिंग अभियान, सैलानी बाजार भी कराया बंद

 

 

संबंधित समाचार