Etawah में प्रो. राम गोपाल यादव बोले- अतीक और अरशद की हत्या सुनियोजित, निष्पक्ष जांच होने में फंसेंगे बड़े लोग
इटावा में सपा के महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने अतीक और अरशद की हत्या को सुनियोजित बताया।
इटावा में सपा के महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने अतीक और अरशद की हत्या को सुनियोजित बताया। उन्होंने कहा कि दोनों भाइयो के हाथ में हथकड़ी लगे होने के दौरान हुई इस घटना की जब निष्पक्ष जांच होगी तो बड़े बड़े लोग इसमें फंसेंगे।
इटावा, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रयागराज में अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या को सुनियोजित बताया। उन्होंने कहा कि दोनों भाइयो के हाथ में हथकड़ी लगे होने के दौरान हुई इस घटना की जब निष्पक्ष जांच होगी तो बड़े बड़े लोग इसमें फंसेंगे।
मुख्यमंत्री का यह कहना कि मिट्टी में मिला देंगे, इसलिए मारने वालों का कुछ होने वाला नहीं है। उत्तर प्रदेश के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई। इस तरह की घटनाएं लोकतंत्र का खात्मा करने का रास्ता दिखाती है। पहले कभी ऐसा राजशाही में हुआ करता था।
सैफई स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अब यह यह आम चर्चा है कि अतीक के पांच बच्चों में से एक का एनकाउंटर हो चुका है। शेष बचे चार बच्चों को भी किसी न किसी बहाने से मार दिया जाएगा। जो कुछ उत्तर प्रदेश में हो रहा है ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि मीडिया ट्रायल की वजह से अतीक अहमद मारा गया। किसी भी केस में अतीक पर दोष सिद्ध नहीं हुआ है। जबकि ऐसे लोग भी बड़े बड़े पदों पर बैठे हैं जिन्होंने बम फेंककर लोगों को मरवा दिया था। नको कोई नहीं कहता है कि गैंगस्टर हैं। उन्होंने कहा कि चाहे देश बर्बाद हो जाए चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
