अमेठी: धारा 144 लागू, एएसपी ने संभाली जिले की कमान, SP नदारद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएम के आदेश पर पुलिस कर्मियों की छुट्टी निरस्त, चौकन्ना रहने के दिये निर्देश

अमेठी, अमृत विचार। प्रयागराज में माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की आन कैमरा पुलिस कस्टडी में हत्या के मामले के बाद अमेठी में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी बल मुस्तैद कर दिया है। डीएम राकेश मिश्रा ने शहर में फोर्स बढ़ाने के साथ भ्रमण करने का निर्देश दिया है। एसपी की गैर मौजूदगी में एएसपी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभाल ली है। खुफिया विभाग को भी अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। कई थानों के प्रभारियों को कस्बों में तैनात कर दिया गया है। वहीं एएसपी ने अफवाहों ने ध्यान न देने की अपील करी है।

शनिवार रात को प्रयागराज जिले में बाहुबली अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मेडिकल परीक्षण करवाने जाते समय अंधाधुंध फायरिंग करके भारी पुलिस बल और मीडिया के ऑन कैमरों के सामने हत्या कर दी गई थी। इसके बाद देशभर में लाइव हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। इसी के चलते शनिवार की रात में ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में धारा 144 लागू कर करने के निर्देश दे दिए थे। जिले की पुलिस और प्रशासन को अलर्ट मोड पर किया गया है। इसके बाद जिला पुलिस प्रशासन शहर में रात भर भ्रमणशील रहे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस फोर्स शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में तैनात की गई है। साथ ही सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। 

सूत्रों के मुताबिक अमेठी जिले के एसपी डॉ. इलामारन शनिवार की सुबह से ही जिले से बाहर बताये जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक को जिले से बाहर होने की सूचना पर सवालिया निशान उठ रहे है और सुगबुगाहट है कि जिले का मुखिया ही इस समय नदारद है तो अन्य पुलिस कर्मियों का क्या........? बहरहाल एसपी की गैर मौजूदगी में जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए एएसपी हरेंद्र कुमार ने सड़कों पर उतारकर गश्त कर कमान संभाली है। इसके साथ ही थानों की पुलिस को अपने अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एएसपी ने बताया कि सेंसटिव इलाकों में चार क्यूआरटी को लगाया गया है। इसके साथ ही लोकल इन्फॉर्मेशन यूनिट को भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ें - Atiq-Ashraf Hatyakand : अयोध्या में बोले विनय कटियार- रामजी का नाम लो और मुक्ति पाओ

संबंधित समाचार