हत्या-लूट में सुल्तानपुर, डकैती में बाराबंकी व नकबजनी में अयोध्या अव्वल
परिक्षेत्र में हत्या,लूट हुई कम, लेकिन ओवरऑल बढ़ गये संज्ञेय अपराध
अयोध्या, अमृत विचार। महिलाओं के स्वावलंबन, स्वाभिमान और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है लेकिन महिलाओं से संबंधित अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि परिक्षेत्र पुलिस की ओर से बीते तीन महीनों के महिला संबंधी अपराध के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। इस वर्ष 31 मार्च तक बलात्कार के 25, शीलभंग के 109, अपहरण के 219, पाक्सो एक्ट के 83 और हत्या के 4 व दहेज हत्या के 19 मामले दर्ज किये गए। पुलिस में दर्ज आंकड़ों की बात करें तो परिक्षेत्र में हत्या व लूट की वारदातें कम हुई है, लेकिन ओवरआल संज्ञेय अपराध बढ़ गये हैं। तीन माह में हत्या और लूट में सुल्तानपुर, डकैती में बाराबंकी और नकबजनी में अयोध्या अव्वल रहा है।
परिक्षेत्र पुलिस की ओर से महिला संबंधी अपराधों के तुलनात्मक समीक्षा के लिए इस वर्ष तथा बीते दो वर्ष में एक जनवरी से 31 मार्च 2023 के बीच जनपद वार दर्ज अपराधों का निर्धारित प्रारूप 02 पर आकड़ा तैयार कराया गया है। आंकड़ों के मुताबिक बलात्कार के मामले में अयोध्या जिले में इसी बीच वर्ष 2021 में 7, 2022 में 2 और इस वर्ष 7, शीलभंग के वर्ष 2021 में 25, 2022 में 15 और इस वर्ष 19, अपहरण के वर्ष 2021 में 58, 2022 में 53 और इस वर्ष 64, पॉक्सो एक्ट के वर्ष 2021 में 7, 2022 में 5 और इस वर्ष 12 तथा हत्या में वर्ष 2021 में 2, 2022 में 00 और इस वर्ष 00 और दहेज मृत्यु में वर्ष 2021 में 3, 2022 में 2 और इस वर्ष 4 मामले रिकार्ड हुए। सुल्तानपुर में बलात्कार में वर्ष 2021 में 8, 2022 में 6 और इस वर्ष 4,शीलभंग के वर्ष 2021 में 21, 2022 में 35 और इस वर्ष 29, अपहरण के वर्ष 2021 में 45 , 2022 में 79 और इस वर्ष 61,पॉक्सो एक्ट के वर्ष 2021 में 19, 2022 में 27 और इस वर्ष 19 तथा हत्या में वर्ष 2021 में 00, 2022 में 00 और इस वर्ष 3 और दहेज मृत्यु में वर्ष 2021 में 3, 2022 में 2 और इस वर्ष 4 मामले, बाराबंकी में बलात्कार में वर्ष 2021 में 3, 2022 में 4 और इस वर्ष 2, शीलभंग के वर्ष 2021 में 16, 2022 में 17 और इस वर्ष 11, अपहरण के वर्ष 2021 में 36, 2022 में 35 और इस वर्ष 29, पॉक्सो एक्ट के वर्ष 2021 में 23, 2022 में 30 और इस वर्ष 27 तथा हत्या में वर्ष 2021 में 01, 2022 में 04 और इस वर्ष 00 और दहेज मृत्यु में वर्ष 2021 में 11, 2022 में 4 और इस वर्ष 7 मामले तथा अंबेडकरनगर में बलात्कार में वर्ष 2021 में 5, 2022 में 6 और इस वर्ष 2, शीलभंग के वर्ष 2021 में 16, 2022 में 6 और इस वर्ष 35, अपहरण के वर्ष 2021 में 25, 2022 में 23 और इस वर्ष 43, पॉक्सो एक्ट के वर्ष 2021 में 10, 2022 में 2 और इस वर्ष 14 तथा हत्या में वर्ष 2021 में 2, 2022 में 3 और इस वर्ष 00 और दहेज मृत्यु में वर्ष 2021 में 4, 2022 में 1 और इस वर्ष 2 मामले और अमेठी में बलात्कार में वर्ष 2021 में 2, 2022 में 6 और इस वर्ष 6, शीलभंग के वर्ष 2021 में 14, 2022 में 5 और इस वर्ष 15, अपहरण के वर्ष 2021 में 17 , 2022 में12 और इस वर्ष 22, पॉक्सो एक्ट के वर्ष 2021 में 22, 2022 में 12 और इस वर्ष 11 तथा हत्या में वर्ष 2021 में 1, 2022 में 00 और इस वर्ष 1और दहेज मृत्यु में वर्ष 2021 में 00, 2022 में 1 और इस वर्ष 2 मामले दर्ज किये गए।
बीते वर्ष के सापेक्ष तीन माह में दर्ज हुए 5896 प्रकरण
बीते तीन वर्षों की तुलना में साल के पहले तिमाही में परिक्षेत्र में गंभीर अपराधों हत्या, लूट और नकबजनी की घटनाओं में कमी दर्ज की गई है, हालांकि ओवरआल अपराध की बात करें तो इसका आंकड़ा बढ़ा है। इसी बीच वर्ष 2021 में 5366, वर्ष 2022 में 5091 मामले दर्ज हुए थे तो तक आंकड़े 5896 तक पहुंच गए। पूरे परिक्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण की कोई वारदात नहीं दर्ज हुई है तो हत्या के 30, लूट के 13, डकैती का एक और गृह भेदन का 73 प्रकरण दर्ज किया गया है। अयोध्या जनपद में हत्या का 3,लूट का 2 और गृहभेदन के 23 समेत कुल 1227 मामले दर्ज किये गए।
ये भी पढ़ें -UP Nikay Chunav 2023 : अयोध्या में कल से नामांकन शुरू, 200 मीटर पहले ही रोके जाएंगे समर्थक
