Prayagraj में Atiq Ahmed की हत्या के बाद Kannauj में हाईअलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अतीक अहमद की हत्या के बाद कन्नौज में अलर्ट।

प्रयागराज में अतीक अहमद व अशरफ की हत्या के बाद पूरे में कन्नौज में पुलिस अलर्ट हो गई। शहर हो या कस्बा हर जगह पूरी रात पुलिस ने गश्त की। एसजी, एएसपी व सीओ गश्त का जायजा लेते रहे।

कन्नौज, अमृत विचार। प्रयागराज में माफिया अतीक की हत्या की जानकारी होते ही जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। बाजार हो या मुस्लिम बाहुल्ल क्षेत्र हर जगह पुलिस की नजर रही। अधिकारी पूरे जिले में नजरे लगाए रहे। 

शनिवार को जैसे ही जिले की पुलिस को जानकारी मिली कि प्रयागराज में माफिया अतीक की गोली मार कर हत्या करदी गई। इस पर जिले में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया। एसपी कुं. अनुपम सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात करदी गई। शहर हो या कस्बा या मस्जिद हर जगह पुलिस की पहरेदारी होती रही। प्रमुख चौराहों पर पुलिस गस्त करती रही।

शहर में पुलिस किसी तरह की लापरवाही न करे इसको लेकर एसपी, एएसपी व सीओ सदर के अलावा छिबरामऊ, तिर्वा सीओ गस्त का जायजा लेते रहे। पुलिस को खास हिदायत दी गई थी कि वह गस्त में किसी तरह की लापरवाही न करे। धारा 144 का पूर्णरुप से पालन कराया जाये। एक स्थान पर लोगों को एकत्र न होने दिया जाये। एसपी ने कहा कि जिले में पुलिस पूरी तरह सक्रीय रहने से किसी तरह की लोग अराजकता नहीं कर सके। लोगों को वेवजह घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई थी। इस का पालन किया गया।

शहर व कस्बे में पुलिस गली व मोहल्लों में गस्त कर लोगों को शांति का पाठ पढ़ाती रही। जिला मुख्यालय पर एसपी ने गस्त कर रहे कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह से शहर के हालात के वारे में जानकारी ली। इसी तरह सीअओ सदर प्रियंका वाजपेई ने शहर में पुलिस के साथ भ्रमण किया। पूरी रात पुलिस गस्त करती रही।

संबंधित समाचार