Kanpur Dehat Crime : पत्नी का दबाया गला तो बेटे की पीटकर हत्या, निर्दयी युवक का वारदात करते नहीं पसीजा दिल
कानपुर देहात में पत्नी, बच्चों की हत्या करने के बाद युवक ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी।
कानपुर देहात के हाजीपुर गांव में चारित्रिक संदेह में पत्नी, बच्चों की हत्या करने के बाद युवक ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। रविवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने चारों शवों के पोस्टमार्टम किए।
कानपुर देहात, अमृत विचार। हाजीपुर गांव में चारित्रिक संदेह को लेकर पत्नी की गला दबाकर हत्या की गई थी। जबकि मासूम बेटे की पीटकर व बेटी की गला रेतकर बेरहम पिता ने मौत के घाट उतारने के बाद खुद फांसी पर लटक कर जान दे दी थी। इसका खुलासा तीन डॉक्टरों के पैनल में हुए पोस्टमार्टम में हुआ है।
बरौर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी इंद्रपाल इंद्रपाल गुजरात के सूरत मंे साड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। उसकी पत्नी पत्नी निशा (36), बेटे प्रवेश (12) व बेटी जांहवी (8) के साथ हाजीपुर में रहती थी। इंद्रपाल करीब चार दिन पहले सूरत से घर लौटा था। शनिवार शाम की उसने चारित्रिक संदेह के चलते पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या कर दी थी और तीनों शवों को एक जगह एकत्रित कर उन्हें चादर से ढक दिया।
इसके बाद इंद्रपाल ने खुद कमरे में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर आईजी प्रशांत कुमार, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय ने छानबीन की थी। वहीं फोरेंसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए थे। रविवार की शाम को डॉ. नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डॉ. मनोज गुप्ता व डॉ. शिखा श्रीवास्तव के पैनल में चारों शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
जिसमे मृतका निशा की मौत गला दबाने से होना पाया गया। उसके चेहरे व सिर पर चार चोटों के निशान पाए गए। वहीं बेटे प्रवेश के दाहिने गाल व दो चोट के निशान व सिर में भारी वस्तु के प्रहार से मौत का कारण पाया गया। बेटी जांहवीं की आधी गर्दन कटी पाई गई। साथ ही चेहरे पर तीन चोटों के निशान मिले। जबकि इंद्रपाल की मौत लटकने से होना पाया गया।
