'पापा को बुलाओ...' बाहर आते ही बीजेपी नेता को मारी गोली, हालत नाजुक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब अनुसूचित जाति मोर्चा के महासचिव बलविंदर गिल को रविवार देर रात अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक इकबाल सिंह ने सोमवार को बताया कि भाजपा नेता बलविंदर गिल को रविवार रात अमृतसर के पास जंडियाला गुरु में गोली मार दी गई और फिलहाल एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 

ये घटना रविवार रात 9 बजे की बताई जा रही है। बलविंदर सिंह अपने घर पर ही मौजूद थे। तभी दो लोग बाइक पर आए और उनकी बेटी को आवाज देने लगे। जब बेटी बाहर आई तो हमलावरों ने उससे पापा को बुलाने के लिए कहा। बेटी के बुलाने पर जैसे ही बलविंदर सिंह बाहर आए तो हथियारबंद दो लोगों ने बीजेपी नेता पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

गिल जंडियाला गुरु के ज्योतिसर स्थित अपने घर पर थे, तभी बाइक सवार दो हमलावर आए और उन पर गोलियां चला दीं। उन्हें स्थानीय केडी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गिल जालंधर लोकसभा उपचुनाव में व्यस्त थे। सूत्रों के मुताबिक वह हाल ही में जालंधर से वरिष्ठ नेता केवल कुमार के साथ चुनाव प्रचार कर लौटे थे। कुमार ने उन्हें अमृतसर में उनके घर के बाहर छोड़ दिया और चले गये। 

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, लेकिन पुलिस ने उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं ने घटना की निंदा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने घटना की निंदा है। उन्होंने अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने और कानूनसम्मत सजा देने की मांग की। 

ये भी पढ़ें- Covid-19: कोरोना से 24 घंटे में 27 लोगों की मौत, एक्टिव केस 60 हजार के पार

संबंधित समाचार