UP Nikay Chunav 2023: BJP की संभावित प्रत्याशी के लिए रणनीति पर मशक्कत, बैठक बुलाकर दावेदारों के जानी मन की बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक की।

कानपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक की। इस दौरान बैठक बुलाकर दावेदारों के मन की बात जानी।

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा ने मेयर पद के लिए संभावित उम्मीदवार के लिए अभी से मशक्कत शुरू कर दी है। मेयर आवेदकों के मोबाइल फोनों की घंटी पूर्वान्ह 11 से 11.30 बजे के बीच घनघनाने लगी, क्षेत्रीय संगठन के एक पदाधिकारी फोन पर सभी आवेदकों को साढ़े 12 बजे दोपहर को क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने को कहा। देखते ही देखते निवर्तमान मेयर प्रमिला पांडे, कोई 25 से 30 मेयर सीट की दावेदार एकत्र हो गयीं। बताया जाता है कि कुल 40 से 45 के करीब दावेदारों से एक पैनल ने बातचीत की। बाद उत्तर जिला में नीतू सिंह, मनीषा वाजपेयी व आभा द्विवेदी आदि भी पहुंची। इस पैनल के पास सभी दावेदारों के बायो-डाटा पहले से थे।

जानकारी के मुताबिक पैनल में सह प्रभारी धुन्नी सिंह, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, जिलाध्यक्ष डा.बीना आर्य समेत छह लोग थे। इस पैनल के सदस्यों ने मेयर की टिकट के आवेदकों से अलग-अलग बातचीत की। आवेदकों से पूछे गए सवालों में ज्यादातर में आवेदकों का भाजपा के प्रति योगदान क्या रहा, प्रमुख आंदोलनों में उनकी भागीदारी कैसी रही, इसके बाद उनके कार्यों और व्यवहार की सराहना करते हुए उनसे कहा गया कि उनका आवेदन लखनऊ भेजा रहा है। वो चाहें तो लखनऊ जाकर पदाधिकारियों से मिल सकती हैं। पैनस सदस्यों ने यह भी कहा कि यदि सिफारिश आदि लगवाना हो लगवा सकती हैं।

सबसे पहले प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष कमलावती सिंह का नाम पुकारा गया। पैनल  के बुलावे पर क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचने वाली महिलाओं में निवर्तमान मेयर प्रमिला पांडेय, राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रीता शास्त्री, अनीता चतुर्वेदी, डा.नीना अवस्थी, महिला मोर्चा की उत्तर जिला अध्यक्ष सरोज सिंह, निवर्तमान पार्षद निर्मल मिश्रा आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार