बहराइच: मकान में लगी आग से दो मवेशियों की झुलसकर मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। बरदहा बाजार निवासी एक ग्रामीण के फूस के मकान में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से चार मवेशी झुलस गए। इनमें दो मवेशियों की मौत हो गई।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार निवासी लखराज पुत्र तुलसीराम के घर सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आस पास के लोग जबतक कुछ समझ पाते और दौड़कर आग बुझाते। उससे पहले आग की आगोश में गृहस्थी सहित पांच हजार की नगदी व दो साइकिल जलकर खाक हो गई। वहीं आग की लपट से झुलसकर चार बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर खैरीघाट थाने पर तैनात कॉन्स्टेबल बलराम त्रिपाठी व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। घायल सभी बकरियों को इलाज के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय शिवपुर ले गए जहां इलाज के दौरान दो बकरियों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। 

सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। जबकि घायल मवेशियों का इलाज पशु चिकित्सक द्वारा किया गया है। आग लगने से 60 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें - प्रतापगढ़: सपा नेता गुलशन यादव पर महिला ने दर्ज काराया छेड़खानी और लूट का मुकदमा, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार