Nikay Chunav 2023 : Kanpur में दो मेयर समेत 400 उम्मीदवारों ने लिए नामांकन पत्र, प्रत्याशियों ने इस लिए किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दो मेयर समेत 400 उम्मीदवारों ने लिए नामांकन पत्र।

नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन नगर निगम में काफी भीड़ रही। कानपुर में दो मेयर समेत 400 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए।

कानपुर, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन नगर निगम में काफी भीड़ रही। हालांकि किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। नगर निगम के प्रमिला सभागार में नामांकन पत्र खरीदारी की व्यवस्था की गई थी। एक नंबर टेबल पर मेयर, दो नंबर पर बिठूर अध्यक्ष, तीन नंबर पर बिठूर सदस्य और चार से नौ तक पार्षदों ने नामांकन पत्र खरीदे। पहले दिन मेयर पद की सपा से प्रत्याशी वंदना बाजपेई और कांग्रेस से प्रयाशी आशनी अवस्थी ने चार चार सेट लिए। वहीं, पर्चा खरीदने के लिए लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान प्रत्याशियों ने हंगामा किया।

बिठूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद से उमा देवी, सचिन, प्रवेशिका, निर्मल सिंह, प्रदीप कुमार, उमा देवी सहित 12 ने नामांकन सेट लिए। इस नगर पंचायत के 10 वार्डों से चुनाव लड़ने के लिए 30 दावेदारों ने भी नामांकन पत्र खरीदे हैं। वहीं छह टेबल पर पांच में 20-20 और एक में 10 वार्डों के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए। यहां करीब साढ़े तीन सौ ने नामांकन सेट लिए। इनमें कुछ आम आदमी पार्टी व निर्दलीय उम्मीदवार शामिल थे।

संबंधित समाचार