अयोध्या: कड़ी सुरक्षा में नामांकन प्रक्रिया शुरू, एक निकाय में दाखिल हुआ पर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीकापुर नगर पंचायत से खुला नामांकन का खाता

अयोध्या, अमृत विचार। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दूसरे चरण के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सोमवार से जिले के सभी आठ निकाय क्षेत्रों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन व नामांकन पत्रों की खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन सोमवार को जिले के एक निकाय नगर पंचायत बीकापुर में ही उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। जबकि शेष छह निकायों में पर्चा खरीद के लिए ही लोग जुटे। खास बात यह है कि नगर निगम अयोध्या में महापौर पद के लिए पहले दिन कुल दस लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा।
   
जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार सोमवार को पहले दिन सभी निकाय क्षेत्रों के लिए निर्धारित नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़ी रही। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू हुई प्रक्रिया में सभी आरओ अपने-अपने आवंटित निकायों में मौजूद रहे। जारी सूचना के अनुसार बीकापुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमारी ने अपना पर्चा दाखिल किया है। सूचना के मुताबिक अयोध नगर निगम महापौर के लिए 10, अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित निकायों में 148  व अनारक्षित के लिए 35 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसके अलावा आरक्षित वार्डों के लिए निगम में 219 और अनारक्षित वार्डों के लिए 38 पर्चे बिके। इसी तरह नगर पंचायतों में सदस्य पद के लिए आरक्षित के लिए 143 और अनारक्षित के लिए 35  पर्चे बिके। बताया जाता है कि मंगलवार से नामांकन पत्रों की खरीद और नामांकन पत्र दाखिले में तेजी आएगी।
   
मिल्कीपुर संवाददाता के अनुसार एसडीएम अमित जायसवाल ने नगर पंचायत नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। अध्यक्ष पद के 10 व सदस्य पद के 21 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रिटर्निंग अधिकारी विजय वर्मा मौजूद रहे। नगर पंचायत कुमारगंज में कुल 13 वार्ड है 13 वार्डों के मतदान के लिए 10 मतदान केंद्र व 18 बूथ बनाए गए हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी गईं ही नहीं और नामांकन हो गया
नामांकन के पहले ही दिन नगर पंचायत खिरौनी के अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर बड़ा खेल सामने आया। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी कुसुम देवी पत्नी बेचू लाल के पुत्र आजाद ने सोमवार को दोपहर पर्चा खरीदा और घर चला आया। पर्चे के साथ नामांकन का प्रारूप दिया ही नही गया न ही खरीददार ने इसे देखा। शाम चार बजे के बाद निर्वाचन बिभाग से जब इसका नामांकन हुआ दिखाया जाने लगा तो खलबली मच गई। प्रारूप 8 पर दावेदार महिला का कथित अंगूठा लगाकर नामांकन पूरा दिखाने की फर्जी हुए नामांकन की बाबत प्रत्याशी महिला कुसुम ने कहा वह सोमवार को तहसील गईं ही नही न ही अभी हमारा नामांकन हुआ है। नामांकन 22 या आगामी 23 अप्रैल को होगा। उपजिला अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया गलती से गलत सूचना बन गयी थी।बताया संशोधित सूचना चुनाव आयोग को भेजा जा रही है। वहीं पहले दिन भदरसा भरतकुंड की अध्यक्ष पद के लिए 3 व खिरौनी अध्यक्ष पद के लिए कुल एक पर्चा खरीदा गया। सदस्य पद में कुल 111 पर्चे बिके इनमे खिरौनी से 37 भदरसा से 74 पर्चे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - यज्ञ सम्राट कनक बिहारी दास के निधन पर अयोध्या में शोक

संबंधित समाचार