Atiq Ahmed हत्याकांड के बाद Irfan Solanki की पत्नी नसीम पहुंची पुलिस कमिश्नर के पास, बोली- सर! सुरक्षा चाहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अतीक अहमद की हत्या के बाद सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम ने सुरक्षा की मांग की।

प्रयागराज में अतीक अहमद की हत्या के बाद सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदण्ड ने सुरक्षा की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कानपुर, अमृत विचार। प्रयागराज में मेडिकल के लिए लाए जा रहे माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के बाद सपा विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी उनकी सुरक्षा को लेकर काफी परेशान दिखीं। सोमवार को उन्होंने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से मिलकर सपा विधायक और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अज्ञात लोग उनके घर की रैकी कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन देने के साथ इस मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

सपा विधायक की कोर्ट में पेशी के बाद उनकी पत्नी नसीम सोलंकी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने पुलिस कमिश्नर से प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा में हुए अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पति और परिवार की सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले चार माह से उनके पति महराजगंज जेल में बंद हैं। बच्चे भी बिना सुरक्षा के स्कूल आते आते हैं।

पेशी के दौरान अक्सर उन्हें महराजगंज आना जाना रहता है। ऐसे में कोई अप्रिय घटना न हो जाए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कहा कि पिछले कुछ दिनों से अज्ञात लोग उनके घर के आस पास रैकी कर रहे हैं। विधायक की पत्नी की बात सुनने के बाद पुलिस कमिश्नर ने उन्हें सपा विधायक और उनके परिवार की सुरक्षा का आश्वासन देने के साथ ही जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

पेशी के दौरान एक गाड़ी से पीछे चलता परिवार

नसीम सोलंकी ने बताया कि विधायक की जब भी कोर्ट में पेशी होती है कि पुलिस वैन के साथ परिवार की एक या दो गाड़ियां हमेशा साथ चलती हैं। लंबा सफर होने के चलते काफी दिक्कतें होती है। परिवार की गाड़ी सिर्फ विधायक की सुरक्षा के लिए लगाई जाती है।

सपा विधायक की पत्नी पुलिस कमिश्नर से मिली थीं। उन्होंने अपने घर के आस पास सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। हालांकि उनके घर के आस पास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सभी तथ्यों और सीसीटीवी की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- आनंद प्रकाश तिवारी, संयुक्त पुलिस आयुक्त

संबंधित समाचार