चूहे की हत्या के बाद अब पीलीभीत में पालतू कुत्ते की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोहल्ले के ही एक युवक पर लगाया हत्या का आरोप

पीलीभीत/ पूरनपुर, अमृत विचारः मंगलवार रात्रि में पालतू कुत्ते की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कार्रवाई के लिए पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है। नगर के मोहल्ला किरन विहार कॉलोनी निवासी नीलम जैन पत्नी नीरज जैन ने बताया कि उसके घर पर 12 साल से पालतू कुत्ता रह रहा है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: 24 घंटे में पूर्व राज्यमंत्री समेत 20 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

सोमवार की रात्रि करीब 10 बजे परिवार के सभी लोग सो रहे थे। उसका कुत्ता दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। जब तक परिवार के लोग घर से बाहर आए तब तो कुत्ते की मौत हो चुकी थी। घटनाक्रम को लेकर हड़कंप मच गया। दर्जनों लोग रात्रि में ही मौके पर जा पहुंचे। पशु स्वामी ने पड़ोस के ही एक युवक पर कुत्ते को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: गुस्साए प्रेमी ने पहले रिश्ता तोड़ा, फिर प्रेमिका को पटक-पटककर पीटा...जानिए क्यों

संबंधित समाचार