Mahoba News : अब सिक्योरिटी पेपर पर ही प्रिंट होगी रॉयल्टी, प्रदेश सरकार ने शासनादेश किया जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में सिक्योरिटी पेपर पर ही प्रिंट होगी रॉयल्टी।

महोबा में सिक्योरिटी पेपर पर ही प्रिंट होगी रॉयल्टी। प्रदेश सरकार ने शासनादेश जारी किया। 20 अप्रैल से प्लेन पेपर पर ऑनलाइन रॉयल्टी मान्य होगी।

महोबा, अमृत विचार। जिले में अब 20 अप्रैल से ग्रिट की निकासी के लिए ऑनलाइन रॉयल्टी प्लेन पेपर में मान्य नही होगी। सरकार 4 .19 रुपए की दर से प्रत्येक क्रेशर पट्ठाधारक को 9  सिक्योरिटी  फीचर से लैस पेपर उपलब्ध कराएगी जिसमे प्रिंट रॉयल्टी  ही मान्य होगी। नए नियम से रॉयल्टी की डुप्लीकेसी तथा फर्जीवाड़ा रोका जा सकेगा।

जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल ने बताया कि शासन ने निर्णय लिया है कि आये दिन  रॉयल्टी के फर्जीवाड़े और राजस्व चोरी को रोकने के  लिए सिक्योरिटी पेपर पट्टाधारकों  व क्रेशर मालिको  को उपलब्ध कराए जाएंगे प्रति पेज की कीमत 4 रुपये 19 पैसे होगी। ऑनलाइन रॉयल्टी जनरेट करने पर खनिज का  पोर्टल सिक्योरिटी पेपर का नम्बर मांगेगा उसमें वही नम्बर डाला जाएगा जो सिक्योरिटी पेपर में  दर्ज होगा तभी उसमें रॉयल्टी जनरेट हो पाएगी।

 बिना सिक्योरिटी पेपर के  क्रेशर और पहाड़ से रॉयल्टी  नही निकल सकेगी। खान अधिकारी सन्नी कौशल ने बताया शासन की मंशा है कि रॉयल्टी पेपर  में जब 9 =9  सिक्योरिटी फीचर होंगे तो न तो डुप्लीकेशी होगी न ही फर्जी रॉयल्टी बन पाएगी।  सरकार ने दक्षिण की सिक्योरिटी पेपर बनाने वाली  कम्पनी को फूल सिक्योर्ड पेपर बनाकर आपूर्ति करने का कॉन्टेक्ट दिया है। सभी क्रेशर मालिको को भी अपने भंडारण पर सिक्योरिटी पेपर लेने होंगे।

बिना इसके माल की निकासी पर 20 अप्रैल से  रॉयल्टी  जनरेट न हो सकेगी।  उन्होंने कहा कि  सरकार का ये सराहनीय कदम है। ताकि रॉयल्टी की आये दिन मिलने वाली फर्जीबाड़े की शिकायतों पर विराम लगाया जा सके।  उन्होंने बताया कि  दक्षिण की कम्पनी  विभाग से अप्रूवल होते ही सीधे  पैसा अपने खाते में लेकर सिक्योरिटी पेपर भेजेगी। फर्जीवाड़ा रोकने में सरकार के इस कदम की सराहना हो रही है। इससे फर्जीवाड़े कि समस्या से निजात मिल सकेगी।

संबंधित समाचार