रामपुर : ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर खेल रही बालिका की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिवार में मचा कोहराम परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

मसवासी में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मृत बालिका का फाइल फोटो

मसवासी/रामपुर, अमृत विचार। नगर के सीतारामपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली के डाले की चपेट में आकर एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई अस्पताल ले जाने से पूर्व भी उसकी मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।  बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मंगलवार को मोहम्मद आजाद की 4 वर्षीय पुत्री काबिया नूर कब्रिस्तान के निकट सीतारामपुर मार्ग पर खेल रही थी।

 इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली के डाले की चपेट में आकर वह गिर गई डाले की  चोट इतनी खतरनाक थी कि उसका सिर फट गया। वह मरणासन्न होकर नीचे गिर गई। किसी तरह राहगीर गंभीर अवस्था में  बच्ची को उठाकर एक डॉक्टर के यहां ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। 

जिस ट्रैक्टर ट्राली से बालिका की मौत हुई, वह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की ट्रैक्टर ट्राली बताई गई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम समेत अन्य कानूनी कार्रवाई कराने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस को इस बाबत तहरीर देकर कार्यवाही न करने की गुहार लगाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है देर शाम बालिका का गमगीन माहौल के बीच गांव के ही कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें:- रामपुर : तीन कोरोना संक्रमित और मिले, अब तक जिले में 13 मरीज हैं सक्रिय

संबंधित समाचार