रामपुर : तीन कोरोना संक्रमित और मिले, अब तक जिले में 13 मरीज हैं सक्रिय
रामपुर, अमृत विचार। मंगलवार को जनपद में दो महिलाओं समेत तीन और लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब तक 30 संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि 21 लोग स्वस्थ हो गए हैं। मंगलवार को भोट के गांव बांसनगली में एक, अहमदनगर में 55 वर्षीय महिला, एक संक्रमित रुद्रपुर मिला है, उसकी जांच रामपुर में हुई थी।
14 अप्रैल को 311 एंटीजन, जबकि आरटीपीसीआर 390 जांचों में तीन संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को होम क्वरंटीन कराया गया है। कोविड नोडल अधिकारी पकंज द्विवेदी ने बताया कि जनपद में मंगलवार को तीन संक्रमित मिले है, जिसमें दो महिलाएं, एक पुरुष शामिल हैं। जबकि चार और संक्रमित स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।
मंगलवार को तीन नए संक्रमित आरटीपीसीआर की जांच में मिले हैं, उनका उपचार चल रहा है। चार संक्रमितों का आइसोलेशन पूर्ण हो गया है। सार्वजनिक स्थानों पर मुंह पर मास्क, दो गज की दूरी बनाए रखें। खांसते, छींकते समय नाक को ढकें। अब सभी को सतर्कता दिखानी और गाइडलाइन का पालन करना जरूर है। -डा. एसपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : मजदूर की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद
