रामपुर : मजदूर की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक आरोपी फरार, दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, चालान

रामपुर, अमृत विचार। मजदूर के सिर में ईंट मारकर सोमवार को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है, बचे एक आरोपी को पुलिस तलाश रही है। 

 गंज थाना क्षेत्र में घेर रहमत खां के निकट मोहल्ला फकीरों वाला फाटक के रहने वाले कुर्बान और मजदूरी करने वाला जुबैर दोनों पड़ोसी हैं। रविवार की शाम इनके बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद जुबैर की पत्नी कल्लो शिकायत लेकर जब पड़ोस में रहने वाले कुर्बान के पास पहुंचीं, तो कुर्बान ने जुबैर की पत्नी कल्लो के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया था। 

 उसके बाद सभी लोगों ने महिला के साथ मारपीट शुरूकर दी थी। जिसकी बात सुनकर जुबैर जब कुर्बान के पास गया, तो बीच सड़क पर पहले से ही खड़े उसके रिश्तेदारों ने जुबैर और उसकी पत्नी व पर हमला कर दिया था। जिसके बाद दोनों को बुरी तरह से मारा-पीटा था।  इस दौरान जुबैर का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

हालत गंभीर होने पर उसको बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी  मौत हो गई थी। सोमवार रात को पुलिस ने एनसीआर को हत्या में तरमीम कर दिया था। उसके बाद पुलिस ने छापेमारी करके फैजान पुत्र कुर्बान, अनस पुत्र ऐजाज उर्फ अज्जू निवासी मोहल्ला घेर रहमत खां  को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद किया। गंज प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि हत्या के मामले में अभी एक आरोपी फरार चल रहा है। उसको तलाश किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दो लोगों के दर्ज हुए मुख्य बयान

संबंधित समाचार