Train Accident : दो मालगाड़ियां आपस में टकराईं, इंजन में लगी आग, एक की मौत कई घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां भीषण रेल दुर्घटना में दो मालगाड़ि‍यां आपस में टकरा गईं, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। तीन ट्रेन के आपस में टकराने से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। टक्कर के बाद ट्रेनों के इंजन में आग लग गई। दिल दहला देने वाले इस हादसे में 1 लोको पायलट की मौत हो गई, जबकि 2 अन्‍य रेलकर्मियों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। बिलासपुर-कटनी रूट की सभी ट्रेनें प्रभावित रहीं।

सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक मालगाड़ी सिग्नल पार करके दूसरी खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। रेलवे सूत्रों ने शुरुआती जानकारी के हवाले से बताया कि हादसे में एक लोकाे पायलट की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसा सुबह लगभग छह बजे हुआ। बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी ने अनूपपुर-कटनी के बीच सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर सिग्नल पार कर दिया, जिससे वो आगे खड़ी दूसरी गाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद इस रेल ट्रैक पर यातायात के भी प्रभावित होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, शहडोल से सटे सिंहपुर रेलवे स्‍टेशन पर पहले से ही एक मालगाड़ी खड़ी थी। सुबह दूसरी मालगाड़ी आकर उससे टकरा गई. दुर्घटना के वक्‍त एक और मालगाड़ी सिंहपुर स्‍टेशन से गुजर रही थी जो इसकी चपेट में आ गई। हादसा इतना भयानक था कि रेल इंजन में आग लग गई। मालगाड़ी के डिब्‍बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। हादसे के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस भीषण रेल हादसे में एक लोको पायलट की मौत हो गई, जबकि दो अन्‍य रेल कर्मचारी घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- सूडान में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न देशों के साथ समन्वय कर रहा भारत 

संबंधित समाचार