बरेली: ‘श्रमिकों की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें’
बरेली,अमृत विचार। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में श्रम विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने हर मजदूर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने पहले श्रम विभाग के अधिकारियों से मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों को …
बरेली,अमृत विचार। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में श्रम विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने हर मजदूर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने पहले श्रम विभाग के अधिकारियों से मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों को सरकार की मंशा से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रमिकों को खुशहाल रखने को लेकर गंभीर हैं। भाजपा की सरकार गरीब मजदूरों की सरकार है। इसमें गरीब मजदूरों को लाभ पहुंचाने वाली किसी भी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि अगर मजदूरों के हित को लेकर किसी भी अधिकारी द्वारा लापरवाही की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद राज्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रम विभाग की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की। योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। इस दौरान अतुल सक्सेना, आदेश सैनी, नरेंद्र पाल, मुकेश जौहरी, रमेश, देवेंद्र जोशी, सतेंद्र लोरिया, भारत गोलचंदानी आदि मौजूद थे। यहां बैठक करने के बाद श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामपुर होते हुए बिजनौर रवाना हो गए।
