रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 82.11 प्रति डॉलर पर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती तथा स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 82.11 प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी तथा विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में मजबूती से रुपये की धारणा प्रभावित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.10 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 82.11 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

यह पिछले बंद स्तर की तुलना में सात पैसे की गिरावट है। मंगलवार को रुपया 82.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 101.78 पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें : कोविड-19 : देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 63,562 हुई 

संबंधित समाचार