मौलाना तौकीर रजा खान हर हाल में देंगे धरना : नदीम खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान  ने आज 12:30 बजे इस्लामिया मैदान में धरना देने की बात की हैं। जिसको लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सकते में आ गए हैं। वह नहीं चाहते कि इस्लामिया मैदान में मौलाना तौकीर रजा का धरना प्रदर्शन हो इसको लेकर उनके आवास से लेकर इस्लामिया मैदान  तक भारी फोर्स तैनात है।

लेकिन मौलाना तौकीर रजा खान अपने घर की जगह अपने पदाधिकारी नदीम खान के आवास पर मौजूद है। नदीम खान ने बताया प्रशासन ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है। लेकिन उसके बावजूद भी वह हर हाल में 12:30 बजे इस्लामिया मैदान में धरना देंगे उन्होंने इसके लिए पहले प्रशासन को एक पत्र जारी कर दिया था। मौलाना तौकीर रजा खान माफिया अतीक वा उसके  भाई अशरफ के मर्डर को लेकर सरकार को घेरा था। उन्होंने आज इस्लामियां मैदान में धरने की बात की थी।

ये भी पढ़ें : कोविड-19 : देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 63,562 हुई 

संबंधित समाचार