बरेली: आटा चक्की के शोर से हृदय रोगी देवर-भाभी दिक्कत में, डीएम से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मढ़ीनाथ के अशोकनगर में रहने वाली चित्रा सक्सेना ने डीएम को शिकायती पत्र देकर घर के पड़ोस में स्थित आटा चक्की को हटवाने की फरियाद की है। चित्रा ने कहा है कि वह और उनके देवर हृदयरोगी हैं। आटा चक्की का शोर उनकी तबीयत और बिगाड़ रहा है। चित्रा सक्सेना ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनका और उनके देवर का काफी समय से पीजीआई में इलाज चल रहा है। दोनों को हार्ट अटैक भी पड़ चुका है। उनके पड़ोस में आटा चक्की चलती रहती है, जिसका दोनों की तबीयत और बिगाड़ रहा है। उन्होंने संदेह जताया कि आटा चक्की बगैर अनुमति के चलाई जा रही है। उन्होंने आटा चक्की मालिक से इस बारे में पूछा तो उसका पूरा परिवार झगड़ा करने पर आमादा हो गया। उनके अभद्र व्यवहार से वे और डर गए हैं। चित्रा ने जीवन का खतरा जताते हुए शिकायती पत्र के साथ अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी सौंपीं। डीएम ने अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को सीआरपीसी की धारा 133 के तहत आटा चक्की मालिक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: फरीदपुर टोल प्लाजा पर मासिक पास और जीवन रक्षक व्यावसायिक वाहनों पर मिलेगी छूट

 

संबंधित समाचार