लखनऊ: अंसल आंगन कॉलोनी की जांच करेगी कमेटी, UP मानव अधिकार आयोग ने LDA को दिए आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आयोग ने सचिव से 10 दिन के अंदर मांगी रिपोर्ट

लखनऊ/अमृत विचार। उप्र मानव अधिकार आयोग ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को कानपुर रोड स्थित अंसल आंगन कॉलोनी के विकास कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं और सचिव से 10 दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। इस क्रम में सचिव ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।

उप्र मानव अधिकार आयोग ने एक शिकायत पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार को अंसल हाउसिंग लि. द्वारा कानपुर रोड स्थित सेक्टर एम-1 में अंसल आंगन कॉलोनी के विकास कार्यों का कमेटी बनाकर भौतिक निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। जिसमें आवेदक व असंल हाउसिंग के प्रबंध निदेशक साथ रहेंगे। 

आयोग ने जांच कर रिपोर्ट 10 दिन के अंदर सचिव से मांगी है। इस क्रम में सचिव ने जांच के लिए अधिशासी अभियंता, अभियंत्रण खंड जोन-2 को संयोजक-सदस्य, अधिशासी अभियंता (वि.या) सदस्य व जोनल अधिकारी जोन-2 को सदस्य नामित किया है।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर में बोले सीएम योगी- कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव