बरेली: बेटे को पेपर दिलाने लेकर जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, बेटे की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिजन

बरेली, अमृत विचार। बेटे को आईटीबीपी में पेपर दिलाने आ रहे युवक की बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई और उसका बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिला रामपुर के शाहबाद के गांव धूरई के रहने वाले 50 वर्षीय कमलेश पुत्र अप्पू सिंह बीती रात अपने बेटे संजय को लेकर बरेली आ रहे थे। उनके बेटे संजय का आइटीबीपी कैंप बुखारा में सफाई कर्मचारी के पद पर पेपर था। वह उसे पेपर दिलाने आ रहे थे। सिरौली थाने के पास पहुंचे तेज गति से जा रहे थे कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई और उनका बेटा संजय गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक कमलेश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी। मृतक कमलेश की पत्नी शांति देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वह अपने पीछे तीन बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: कोरोना के सक्रिय केस हुए 50 के पार, एक अस्पताल में भर्ती 

संबंधित समाचार