हीट वेव में रेलवे छुड़ा रहा यात्रियों के पसीने, कई घंटों की देरी से हरदोई पहुंच रही ट्रेनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा हीट वेव का अलर्ट जारी किया हुआ है।अलर्ट के बाद भी रेल यात्रियों को रेलवे हीट वेव झेलने को मजबूर कर रहा है।तिलहर से शहजहांपुर के बीच डाले जा रहे गर्डर को लेकर हरदोई से होकर जाने वाले अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही है। जिसकी वजह ट्रेन से लेकर स्टेशन पर अपनी यात्रा की शुरुआत करने वाले रेल यात्रियों को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है।

रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों को जगह-जगह रोककर चलाया गया जिसके चलते स्लीपर व जनरल टिकट में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के पसीने छूट गए। भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफ़ी से यात्रियों को पानी की क़िल्लत से भी झूझना पड़ता है। हरदोई स्टेशन पर भी प्रतीक्षालय में एसी व कूलर की व्यवस्था न होने से ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले रेल यात्रियों को घंटों तक भीषण गर्मी झेलनी पड़ती है।

जनपद में सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाता है जो की दोपहर तक जनपद में तापमान 41 से 42 डिग्री तक पहुँच रहा है। रेल यात्रियों ने रेल प्रशासन ने गर्मियों में ट्रेन संचालन को समय से करने की माँग की है जिससे की उन्हें भीषण गर्मी में घंटों ट्रेन के अंदर व प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा ना करनी पड़े और वह समय से अपने गंतव्य पर पहुँच जाये।

यह ट्रेनें रही घंटों लेट
चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जाने वाली 12232 अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 52 मिनट की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुँची,चंडीगढ़ वाया सहारनपुर,बिजनौर होते हुए लखनऊ जंक्शन जाने वाली 15012 अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 9 मिनट दे देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुँची, योगनगरी ऋषिकेश से हावड़ा जाने वाली 13010 दून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 30 मिनट की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुँची, अमृतसर से चलकर हावड़ा जाने वाली 13006 पंजाब मेल अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 15 मिनट की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुँची, फ़िरोज़पुर से धनबाद जाने वाली 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 6 घंटे 42 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुँची।

खबर लिखे जाने तक मेरठ से चलकर लखनऊ जंक्शन जाने वाली 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुँचने की संभावना है,जम्मूतवी से गुवाहाटी जाने वाली 15652 लोहित एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 11 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुँचने से संभावना है, जम्मूतवी से चलकर सियालदह जाने वाली 13152 सियालदह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 17 मिनट की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुँचने की संभावना है। इसके साथ ही,त्रिवेणी,अवध आसम,मुगलसराये समेत कई अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुँची है।

यह भी पढ़ें:-UP विधान परिषद में मनोनीत प्रोफेसर तारिक मंसूर व साकेत मिश्र समेत छह सदस्यों ने ली शपथ

संबंधित समाचार