लखनऊ: ट्रांसपोर्ट नगर में नौ भूखंड की फर्जी रजिस्ट्री पकड़ी, एफआईआर के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 एलडीए के सेवानिवृत्त कर्मियों ने लाॅगिन आईडी से किया था फर्जीवाड़ा 

अमृत विचार, लखनऊ। अलीगंज के बाद ट्रांसपोर्ट नगर में नौ भूखंड की फर्जी रजिस्ट्री पकड़ी गई है। जिसमें तीन भूखंड में एलडीए के दो सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल करना पाया गया है। उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने फर्जीवाड़ा सामने आने पर क्रेता-विक्रता, गवाह व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। 

सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर योजना के 13 भूखंड की फर्जी रजिस्ट्री का पता चला था। जिनमें से चार भूखंड की पूर्व में जांच कराने पर पुष्टि हुई थी और इस फर्जीवाड़े में शामिल लोगों पर एफआईआर कराई थी। गुरुवार को शेष नौ भूखंड की रजिस्ट्री भी जांच में फर्जी पाई गई। इसमें तीन भूखंड में प्राधिकरण के कर्मचारी श्री कृष्ण और राम सिंह द्वितीय की आईडी का इस्तेमाल करना पाया गया है। यह दोनों कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनके खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं।  

इन भूखंडों की फर्जी रजिस्ट्री में ये शामिल
1- भूखंड संख्या एफ-505 की फर्जी रजिस्ट्री में विक्रेता ग्राम-हरौनी, लखनऊ निवासी विनोद कुमार सिंह, क्रेता कृष्णानगर निवासी भूपेन्द्र सिंह, प्रथम गवाह नादरगंज निवासी मो० अहमद, द्वितीय गवाह रजनीखंड निवासी कपिल सिंह। 
2- भूखंड संख्या एफ-342 में विक्रेता गोसाईंगंज निवासी विनोद कुमार सिंह, क्रेता उन्नाव निवासी अमित कुमार यादव, प्रथम गवाह बाराबंकी निवासी रामेंद्र कुमार सिंह, द्वितीय गवाह कृष्णानगर निवासी रघुराज यादव।  
3- भूखंड संख्या एफ-177 में सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री कृष्ण एवं विक्रेता आलमबाग निवासी अनिल कुमार सिंह व क्रेता मवैया निवासी अमन कुमार सिंह, प्रथम गवाह ओम नगर निवासी अभय कुमार सिंह व द्वितीय गवाह कल्याणपुर निवासी आदर्श यादव।
4- भूखंड संख्या ई-153 में विक्रेता एलडीए कालोनी, कानपुर रोड निवासी श्याम लाल चौधरी, क्रेता आलमबाग निवासी शैलेश कुमार श्रीवास्तव, प्रथम गवाह उन्नाव निवासी विनोद कुमार, द्वितीय गवाह आशियाना निवासी शिवम शुक्ला। 
5- भूखंड संख्या एफ-480 में विक्रेता उन्नाव निवासी विनोद कुमार, क्रेता नाका हिन्डोला निवासी जसपाल सिंह एवं अंगद रहेजा, प्रथम गवाह आलमबाग निवासी अमित कुमार महाजन, द्वितीय गवाह आलमबाग निवासी राजेन्द्र सिंह बग्गा को बनाया गया था। इसमें प्राधिकरण के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री कृष्ण की कर्मचारी आईडी का इस्तेमाल किया गया था। 
6- भूखंड संख्या ई-32 में विक्रेता राजेन्द्र नगर निवासी सुशीला देवी, क्रेता मानस नगर निवासी रामशंकर श्रीवास्तव, प्रथम गवाह राजाजीपुरम निवासी रवि, द्वितीय गवाह कल्याणपुर निवासी आदर्श यादव हैं। 
7- भूखंड संख्या जी-62 में प्राधिकरण के सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री कृष्ण एवं विक्रेता मानस नगर निवासी विजय कुमार, क्रेता एलडीए कालोनी निवासी ऋषी अरोड़ा, प्रथम गवाह जगतनारायण रोड निवासी मोहम्मद ऐनुल आब्दीन, द्वितीय गवाह आलमबाग निवासी संजीव सेठी। 
8- भूखंड संख्या ई-104 प्राधिकरण के सेवानिवृत्त कर्मचारी राम सिंह द्वितीय एवं विक्रेता कानपुर रोड निवासी सतवीर सिंह, क्रेता मेसर्स यूजेनिक्स मेढी साइसेस प्रा०लि० के डायरेक्टर अंगद सिंह, प्रथम गवाह तेलीबाग निवासी शशह वर्मा, द्वितीय गवाह आलमबाग निवासी राजकुमार बाजपेई हैं। 
9- भूखंड संख्या एस-351 में विक्रेता उन्नाव के जैतीपुर निवासी गुड्डी देवी हैं।

ये भी पढ़ें -अलविदा नमाज: खाकी के सख्त पहरे के बीच सजदे में झुकेंगे सिर 

संबंधित समाचार