बहराइच: अस्पताल से मोटर खोल कर ले जा रहे चोर को स्वास्थ्य कर्मियों ने पकड़ा
पुलिस को सौंपा, कल ही लगा था मोटर
अमृत विचार, बहराइच। शहर में स्थित महिला जिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह सात बजे एक चोर मोटर खोल कर ले जाने लगा। तभी सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। बता दें कि कोतवाली नगर क्षेत्र में जिला महिला अस्पताल स्थित है। अस्पताल में लगा मोटर खराब था। जिस पर गुरुवार को पानी सप्लाई के लिए विभाग की ओर से नया मोटर लगवाया गया था।
वहीं शुक्रवार सुबह सात बजे के आसपास एक चोर पहुंचा। उसने जिला महिला अस्पताल के मर्चरी में लगा मोटर चोरी से खोल लिया। इसके बाद उसे दीवाल कूद कर ले जाने लगा। तभी सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों ने देख लिया। चोर को सभी ने दौड़कर पकड़ लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की। चोर ने अपना नाम जुबेर अहमद पुत्र जलील अहमद मोहल्ला कानूनगो पुरा बताया। जबकि इससे पूर्व पते मे नाजिर पुरा बताया। साथ ही उसने अस्पताल से मोटर चोरी की बात कही। जिस पर कर्मियों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज अस्पताल विनय मिश्रा ने बताया कि तहरीर का इंतजार है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा।
ये भी पढ़ें:- अयोध्या: सपा ने घोषित किए अध्यक्ष पद प्रत्याशी, रुदौली से जब्बार अली
