लोक सेवा दिवस पर बोले सीएम योगी- समर्पण के साथ लोक सेवा के मार्ग पर लोक सेवक निरंतर गतिमान रहें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को ‘लोक सेवा दिवस’ के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी शुभकामना देते हुए यह कामना की कि पूर्ण समर्पण के साथ वे लोक-सेवा के मार्ग पर निरंतर गतिमान रहें। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘सभी कर्तव्यनिष्ठ एवं प्रतिबद्ध सिविल कार्मिकों को ‘सिविल सेवा दिवस’ (लोक सेवा दिवस) पर हार्दिक शुभकामनाएं।’’ 

इसी ट्वीट में योगी ने आगे कहा, ‘‘‘आत्मनिर्भर नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के संकल्प की सिद्धि में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। पूर्ण समर्पण के साथ लोक-सेवा के मार्ग पर आप सभी निरंतर गतिमान रहें, यही कामना है।’’ भारत सरकार प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को लोक सेवा दिवस के रूप में मनाती है। यह दिन उन लोक सेवकों को समर्पित है जो लोक कल्याण एवं देश की प्रगति के लिए कार्य करते हैं और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है।

यह भी पढ़ें:-मुख्‍यमंत्री योगी से मिले पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्‍कर और सी. श्रीनिवास

संबंधित समाचार