Etawah News : थ्रेसर में जाने से मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में थ्रेसर में जाने से मजदूर की मौत।

इटावा के इकदिल में थ्रेसर में जाने से मजदूर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

इटावा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कथगवा में थ्रेसर में मूंठ लगाते समय  मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया है कि अरविंद उर्फ छोटे (28) पुत्र अहिबरन सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर  शुक्रवार को दोपहर दो बजे शिव कुमार यादव के खेत में थ्रेसर में गेहूं का मूंठ लगा रहे थे। अचानक शरीर  का संतुलन बिगड़ने से मूंठ लगाते समय हाथ के सहारे पूरा शरीर ही थ्रेसर में चला गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसकी

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँचे इकदिल थानाध्यक्ष कृष्णालाल पटेल ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को थ्रेसर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रैक्टर चालक रिंकू राजपूत  निवासी दौलतपुर मौके से फरार हो गया। दुखी पिता अहिबरन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके चार बेटों में अरविंद सबसे छोटा था। जिसकी शादी 5 वर्ष पहले शिन्दू निवासी मैनपुर जनपद गाजीपुर से के साथ हुई थी। मृतक अपने पीछे दो साल का बालक  छोड़ गया है। घटना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कृष्णालाल पटेल ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार