प्रयागराज : शाइस्ता परवीन कोर्ट में कर सकती है सरेंडर, वकीलों ने बनाई टीम
प्रयागराज, अमृत विचार। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी एसटीएफ जगह-जगह छापेमारी कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी एसटीएफ शाइस्ता का पता नहीं लगा पाई है। कड़ी मशक्कत करने के बाद भी एसटीएफ के हाथ खाली है, लेकिन इन सब के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि शाइस्ता कभी भी कोर्ट में सरेंडर कर सकती है।
दरअसल, शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी एसटीएफ की टीम और पुलिस ने बीते गुरुवार को भी चकिया से प्रयागराज और कौशांबी समेत प्रतापगढ़ में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद भी पुलिस के हाथ कोई जानकारी नहीं लगी। इस बीच शाइस्ता के सरेंडर करने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शाइस्ता को अदालत में सरेंडर कराने के लिए वकीलों की नई टीम तैयार की गई है। हलांकि वकील ने इस बात का खुलासा खुले मन से नही किया है। लेकिन उनकी तैयारी पूरी है। वहीं,जिला कचहरी में शाइस्ता के लिए पुलिस फोर्स पहले से ही मुस्तैद है। बता दें कि प्रयागराज और कौशांबी में अतीक के काफी रिश्तेदार रहते है। इसी के चलते पुलिस को ऐसे लग रहा है कि अतीक की हत्या के बाद से शाइस्ता यही कहीं किसी करीबी रिश्तेदार के जहां छिपी हुई है। इसी वजह से पुलिस इन इलाकों के गांव में लगातार घर-घर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
वर्जन
अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने बताया कि मुझे ऐसी जानकारी नही है । हो सकता है कोई दूसरी टीम लगी हो।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : अतीक अहमद के हत्यारों के साथ है शिवाजी सेना
