राजस्थान: सरिस्का में 112 साल बाद लाए गये नर और मादा भालू
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के सरिस्का में अब 112 साल बाद भालू लाए गए हैं। सरिस्का के क्षेत्रीय निदेशक आर एन मीणा ने बताया कि मादा भालू की उम्र करीब 6 साल है और नर भालू की उम्र 9 साल है दोनों व्यस्क के हैं और स्वस्थ हैं और यह निश्चित रूप से वंश वृद्धि के लायक हैं। इसलिए दोनों को एक साथ रखा गया है। दोनों भालूओ के लिए सरिस्का के जिस जंगल में छोड़ा जाएगा वहां भोजन सामग्री पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।
ये भी पढ़ें - कंझावला ‘हिट एंड रन’ मामला: 25 मई को आरोपियों की दलीलें सुनेगी कोर्ट
उन्होंने बताया कि सरिस्का में सन 1911 में यहां भालुओं की काफी संख्या थी। भालुओं के खत्म होने के बाद अब 112 साल बाद भालुओं का आगमन हुआ है। एक भालू पहले था लेकिन उसके साथ मादा भालू नहीं होने के कारण वंश वृद्धि नहीं कर पाए।
उन्होंने सरिस्का में भालू लाने सहित अन्य काम करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ,अलवर के मंत्री शकुंतला रावत, मंत्री टीकाराम जूली सहित जनप्रतिनिधियों सहित टीम का आभार व्यक्त किया है। इससे पहले सरिस्का में भालू लाने वाली टीम को भी सम्मानित किया गया है।
ये भी पढ़ें - देश में बढ़ रहा कट्टरवाद, नरोदा गाम मामले पर फैसला 'कानून के राज और संविधान की हत्या': शरद पवार
