लखनऊ : आज भी आकर्षण का केंद्र रही ‘एक झांकी एक बानगी’
सोमवार को ईद के मौके पर दर्शकों के लिए प्राणि उद्यान खुला रहेगा
लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में शिक्षा अधिकारी नीना कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय चिड़ियाघर प्रेमी दिवस दो दिवसीय ‘डिजाइन योर लखनऊ जू’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें भाग लेने वाले विभिन्न स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं द्वारा तैयार प्रदर्शनी ‘एक झांकी एक बानगी’ का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह द्वारा गुरूवार को किया गया था।
मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षा अधिकारी नीना कुमार की सराहना करते कहा कि जब से इन्होंने पदभार ग्रहण किया है तब से इस प्रकार के अच्छे कार्यक्रम प्राणि उद्यान में होते रहते हैं। यह प्रदर्शनी शुक्रवार को भी प्राणि उद्यान में लगी हुई है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों द्वारा शिक्षाधिकारी नीना कुमार की पुस्तक ‘जीव, जिनका सेन्सर उन्हें अद्भुत बनाता है’ जमकर सराहना की गई।
प्राणि उद्यान के निदेशक वीके मिश्र ने बताया कि इस बार सोमवार को ईद के मौके पर प्राणि उद्यान दर्शकों के लिए खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि बीमार तेंदुआ अशोका ने थोड़ा मुर्गे का सूप पिया और पानी भी ग्रहण किया था परन्तु कुछ भी भोजन नहीं खाया। तेंदुए को लगातार आईवी फ्यूल्स पर रखा जा रहा है लेकिन तेंदुआ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्राणि उद्यान के वन्यजीव चिकित्सकों तथा कीपरों द्वारा तेंदुए की लगातार निगरानी की जा रही है।
यह भी पढ़ें : बहराइच : मारपीट करते हुए नदी में कूदे किशोर और ग्रामीण की मौत
