Breaking news : अयोध्‍या में भीषण सड़क हादसा, बस के ऊपर पलटा ट्रक, चार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। अयोध्या में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और बस की भीषण टक्कर हुई है। जिसके बाद बस के ऊपर ट्रक पलट गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। अभी बस में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। गोरखपुर लखनऊ हाईवे पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया है। घायलों को निकाल कर एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों के मौत हो गई है। इस हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है।

गोरखपुर लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसे के दौरान जाम की स्थित बनी हुई है। यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए प्रयास शुरू कर दिये गये हैं। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एनडीआरएफ और पुलिस की टीमे मौजूद हैं। वहीं स्थानीय लोग भी भारी तादात में राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुये हैं।

सीएमओ अजय राजा ने बताया कि अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और लगभग 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौके पर 10 एंबुलेंस मौजूद है तथा जिलाधिकारी नीतीश कुमार और डीआईजी/ एसएससी मुनिराज जी भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : आज भी आकर्षण का केंद्र रही ‘एक झांकी एक बानगी’

संबंधित समाचार