हवाईअड्डा निजीकरण: मोदी को दो लाख ईमेल भेजेगी माकपा
तिरूवनंतपुरम। केरल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन ने कहा है कि त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निजीकरण करने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो लाख ईमेल भेजेगी। कोडियेरी ने शनिवार को यहां मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने वर्ष …
तिरूवनंतपुरम। केरल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन ने कहा है कि त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निजीकरण करने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो लाख ईमेल भेजेगी। कोडियेरी ने शनिवार को यहां मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने वर्ष 2018 में इस हवाई अड्डे के निजीकरण का विरोध किया था लेकिन अब इस मामले में यू टर्न ले लिया है और अडानी समूह का समर्थन कर रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की हरेक शाखा के पांच कार्यकर्ता इस ईमेल विरोध में हिस्सा लेंगे। उन्होंने हवाई अड्डा के निजीकरण के समर्थन करने पर तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर से अपना रूख सही करने को कहा। उन्होंने कहा कि पूर्व में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरण ने भी हवाई अड्डे के निजीकरण का विरोध किया था लेकिन अब अडानी समूह का समर्थन कर रहे हैं।
इससे पहले, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि राज्य सरकार इस फैसले को लागू करने के लिए केंद्र के साथ सहयोग नहीं करेगी। उन्होंने त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन और संचालन को एसपीवी को सौंपने के लिए केंद्र को अपना प्रस्ताव दोहराते हुए कहा कि इसमें राज्य सरकार प्रमुख हितधारक होगी।
