महाराजगंज: दो बाइकों के बीच टक्कर होने से एक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महाराजगंज। महाराजगंज जिले में फरेंदा पुलिस थाना अंतर्गत एक पुल के पास शनिवार को दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। फरेंदा थाना प्रभारी सतेन्द्र राय ने बताया कि दो मोटरसाइकिल के बीच टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान संजय चौहान (28) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। राय ने बताया कि घायलों को बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें गोरखपुर स्थित बीआरडी (बाबा राघव दास) मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोर का स्ट्रक्चर गिरा, तीन मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

संबंधित समाचार