लखनऊ में चल रहीं धूल भरी तेज हवाएं, बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रविवार दोपहर बाद राजधानी में अचानक से घने काले बादलों ने डेरा डाल दिया। कुछ देर पहले धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे लोग बचते दिखे। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी जारी है, इससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

बताते चलें कि बीते कई दिनों से प्रदेश में कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। कुछ इलाकों में हीटवेव भी चल रही थी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मौसम में ये बदलाव अभी एक-दो दिन तक और रहेगा, जिससे प्रदेश के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने के साथ ही तेज हवाएं चलती रहेंगी, जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। 

ये भी पढ़ें - लखनऊ : आसमान में छाए काले बादल, मौसम हुआ सुहाना

संबंधित समाचार