लखनऊ : आसमान में छाए काले बादल, मौसम हुआ सुहाना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। शनिवार से यूपी के लखनऊ समेत आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। रविवार को दोपहर बाद राजधानी में अचानक काले बादल आसमान में घिर आये। दिन में ही देर शाम का एहसास होने लगा। मौसम में आई तब्दीली से राजधानीवासी राहत महसूस कर रहे हैं। शहर के पार्क और जू समेत कई जगहों पर बच्चे मस्ती करते दिखे। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावना है। 

2 - 2023-04-23T142312.737

गौरतलब है कि बीते हफ्ते प्रदेश में कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। कुछ इलाकों में हीटवेव भी चल रही थी। बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए कई जिलों के जिला अधिकारी ने स्कूल के समय में बदलाव भी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी एक-दो दिन तक और रहेगा, जिससे उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने के साथ ही तेज हवा का झोंका चलता रहेगा, जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से हल्की राहत मिलती रहेगी। 

ये भी पढ़ें - लखनऊ: कोरोना के 141 नये मरीज मिले, आलमबाग में सबसे ज्यादा 23 संक्रमित

संबंधित समाचार