लखनऊ: कोरोना के 141 नये मरीज मिले, आलमबाग में सबसे ज्यादा 23 संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 141 नये लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राजधानी में सबसे ज्यादा मरीज आलमबाग इलाके में मिले हैं। शुक्रवार से शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को राजधानी में 107 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टी हुई थी।

आलमबाग में 23, अलीगंज में 23, चिनहट में 22, सरोजनी नगर में 15,एनके रोड में 9, इन्दिरा नगर इलाके में 11, सिल्वर जुबली और टुडियागंज में 4-4 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। गोसाईगंज,काकोरी और मोहनलालगंज में एक-एक मरीज संक्रमित मिले हैं।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए बच्चों और बुजुर्गों को भीड़ वाली जगहों पर ले जाने से बचें।  इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों, बाजारों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क,सेनेटाइजर की व्यवस्था करते हुये सोशल डिस्टेसिंग का पालन जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - UP Nikay chunav 2023 : भाजपा जल्द जारी करेगी दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची

संबंधित समाचार