'Gay पति' का जिस शख्स से था संबंध, पत्नी भी उसी से बनाती थी रिलेशन, खुला राज तो...
मुंबई। महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। पुलिस के अनुसार, यह मामला महाराष्ट्र के संभाजीनगर का है। जहां गे एप (Gay Dating App) के जरिए एक शादीशुदा युवक जिस शख्स के साथ समलैंगिक संबंध बना रहा था, उसी युवक ने व्यक्ति की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इस बात का जब खुलासा हुआ तो महिला के पति और उसके दोस्तों ने मिलकर जालना जिले के मंठा में वसूली एजेंट की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक जालना जिले के एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक युवक समलैंगिक था। वह गे एप के जरिए एक ग्रुप के संपर्क में आया था। ग्रुप में जुड़ने के बाद मंठा निवासी शादीशुदा आदमी से उसकी पहचान हो गई और दोनों समलैंगिक रिश्ते में आ गए।
पत्नी के साथ भी बनाता था संबंध
पुलिस का कहना है कि युवक कई बार मंठा में शादीशुदा शख्स के घर पर जाता था और रात को रुकता था। शादीशुदा व्यक्ति रात को जब सो जाता था तो उसकी पत्नी के साथ भी संबंध बनाता था। यह सिलसिला काफी समय से चल रहा था, लेकिन बीते 7 अप्रैल को जब युवक जालना में अपनी ड्यूटी कर मंठा पहुंचा तो यह राज खुल गया। वह शाम को अपने समलैंगिक दोस्त के साथ ठहरा था।
पत्नी के साथ आपत्तिजनक में था युवक
इसके बाद जब आधी रात को समलैंगिक दोस्त की आंख खुली तो देखा कि युवक उसकी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। इसके बाद वह शादीशुदा व्यक्ति आग बबूला हो गया और युवक की जमकर पिटाई लगा दी। साथ ही उसने अपने भाई और अपने कुछ दोस्तों को भी बुला लिया। जिसके बाद सभी ने मिलकर युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
बाइक पर लादकर ले गया था लाश
युवक की हत्या करने के बाद शादीशुदा समलैंगिक व्यक्ति ने लाश को बाइक पर लादकर ले गया और लाश को फेंक दिया। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो मामले को लेकर जांच में जुटी।
मामले में 2 लोग गिरफ्तार
वहीं, पुलिस इंस्पेक्टर मंठा संजय देशमुख का कहना है कि पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से सख्ती के साथ मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Video: सड़क पार कर रहा था घोड़ा, नीचे से निकल गया बाइक सवार, फिर जो हुआ, डरा देगा वीडियो
