Video: सड़क पार कर रहा था घोड़ा, नीचे से निकल गया बाइक सवार, फिर जो हुआ, डरा देगा वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर अबतक आपने एक्सीडेंट के तमाम वीडियो देखें होंगे। लेकिन इस बीच जो वीडियो वायरल हो रहा है वह डरा देने वाला है। आपने गाड़ियों के साथ दूसरी गाड़ियों का और गाड़ियों से इंसानों को टकराते हुए तो देखा होगा, लेकिन, क्या आपने कभी किसी गाड़ी और घो़ड़े के बीच एक्सीडेंट होते हुए देखा है। अगर नहीं तो ये वीडियो आपको हैरान कर देगा।
इस वीडियो में एक घोड़े और एक बाइक सवार की टक्कर होते हुए दिखाया गया है, लेकिन आगे जो हुआ वो देख आप हिल जाएंगे। ट्विटर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ये घटना मध्य प्रदेश के देवास की है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक घुड़सवार सड़क पार कर रहा है, तभी अचानक एक तेज़ रफ्तार बाइक सवार उधर से गुजरता है और सीधे जाकर घोड़े से बुरी तरह भिड़ जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइक सवार घोड़े के आगे और पीछे के दोनों पैरों के बीच से निकल जाता है और कुछ ही दूरी पर आगे जाकर चारों खाने चित हो जाता है। बाइक सवार को देखकर साफ लग रहा है कि वो बुरी तरह से घायल हो गया है, क्योंकि वो काफी देर तक उठा ही नहीं।
collision between #bike and #horse#देवास #Dewas #MadhyaPradesh #viralvideo #Trending #accidente pic.twitter.com/XMlllAO0VP
— SuVidha (@IamSuVidha) April 20, 2023
इसके अलावा आप देखेंगे कि घोड़ा भी बाइक से टकराते ही बुरी तरह सड़क पर उछलकर गिरता है और साथ ही घोड़े पर सवार शख्स भी सड़क पर बुरी तरह से गिरता है। घोड़ा किसी तरह उठकर खड़ा हो जाता है और वहां से भागने लगता है, वो शख्स भी उठकर खड़ा जाता है। इस वीडियो को ट्विटर पर @IamSuVidha नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: सीढ़ियों की रेलिंग के बीच से फिसला बच्चा, पकड़ने के लिए दौड़ी मां, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
