मुरादाबाद : ईंट से कूंच कर फल विक्रेता की हत्या, कब्रिस्तान में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हुई घटना, आम के बाग में जाने के लिए निकला था युवक

पाकबड़ा ( मुरादाबाद), अमृत विचार। ईंट और सरिया से हमला कर फल विक्रेता की हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह उसका शव कब्रिस्तान में झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने परिवार द्वारा की गई तहरीर पर नामजद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

थाना पाकबड़ा क्षेत्र के कलरिया महादेव मंदिर मोहल्ला निवासी शाहिद हुसैन के परिवार में पत्नी रहीसा, चार बेटे जहीर आलम, बबलू, शाहनवाज और साहिबे आलम और एक बेटी माहेनूर है। साहिबे आलम फल बेचने का काम करता था। इसके अलावा वह आम के बाग की रखवाली भी करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार की रात साढ़े आठ बजे साहिबे आलम पाकबड़ा के कैलसा रोड निवासी गौरव के साथ जीरो प्वाइंट पर आम के बाग पर जाने के लिए घर से निकला था। रविवार की सुबह 11 बजे कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की झाड़ियों में एक युवक की लाश पड़ी देखी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। 

मृतक की पहचान साहिबे आलम के रूप में हुई। युवक का चेहरा बुरी तरह ईंट और सरिया से कुचला हुआ था। थोड़ी देर में सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर आ गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहित चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और परिवार के लोगो से बातचीत की। फोरेंसिक टीम मौके से नमूने जुटाए हैं। जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया व सीओ हाईवे महेश चंद्र गौतम मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पिता की तहरीर पर गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद: दरोगा के घर से सिद्धार्थ नगर की किशोरी लापता, तलाश में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज