सुलतानपुर: कमरे में बंद कर महिला के उड़ाए आभूषण व नकदी, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
जयसिंहपुर/सुलतानपुर। चोरी की घटनाओं को रोकने स्थानीय पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बीती रात मरियमपुर गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए एक महिला को उसी के कमरे में बंद कर चोर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी उठा ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार की रात चोरों ने गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मरियमपुर निवासी प्रभात कुमार सिंह के घर में दस्तक देते हुए प्रभात के छोटे भाई की पत्नी को चोरों ने बाहर से कमरे में बंद कर घर का सारा सामान समेट लिया। नीद से जगी महिला सुबह जब दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। फोन से जेठानी को कमरा बाहर से बन्द होने की जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची जेठानी ने जब कमरे के पास पहुंच घर का नजारा देखकर दंग रह गईं। चोरों ने दरवाजे को कपड़े से बांध रखा था। किसी तरह दरवाजा खोलकर महिला को बाहर निकाला गया। थोड़ी देर बाद परिजनों को पता चला कि दूसरे कमरे का ताला टूटा हुआ है।
अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लॉक तोड़कर चोर उसमें रखा सामान पीड़ित के मुताबिक एक झाला, एक टप्स, एक कुंडल, एक हार, एक मंगलसूत्र, करधन, मांग टीका, चार कंगन, आठ अंगूठी, पायल साथ ही 20 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर चोर फरार हो गए थे। वहीं, कमरे में रखा सूटकेस अहाते में टूटा पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर वापस लौट गई।
यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: बिना अनुमति परशुराम शोभा यात्रा निकालने पर 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
