खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के बाद महिला कुश्ती शिविर स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के लखनऊ केंद्र में एक सितंबर से शुरू होने वाला महिला कुश्ती शिविर स्थगित कर दिया गया है। साई ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। साई ने बताया कि शिविर की नई तारीखों का ऐलान आने वाले समय में किया जाएगा। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के महासचिव …

नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के लखनऊ केंद्र में एक सितंबर से शुरू होने वाला महिला कुश्ती शिविर स्थगित कर दिया गया है। साई ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। साई ने बताया कि शिविर की नई तारीखों का ऐलान आने वाले समय में किया जाएगा।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के महासचिव विनोद तोमर ने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि कई शीर्ष महिला खिलाड़ियों ने शिविर से नाम वापस लेना शुरू कर दिए थे। खेल मंत्रालय द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कई एनएसएफ की मान्यता रद्द करने के बाद साई संबंधित एनएसएफ के साथ सलाह मशविरा कर शिविर आयोजित करा रही है।

तोमर ने  कहा, “हमारा विचार शीर्ष महिला पहलवानों के लिए शिविर आयोजित करना था। सिर्फ 15-16 लड़कियां वहां जा रही थीं और जब कुछ ने कहा कि वह शिविर में नहीं जा सकतीं तो बाकियों ने भी उनकी राह चली। अब हम वो स्थिति नहीं लाना चाहते जहां हम उनके खिलाफ अनुशासात्मक कार्रवाई की धमकी दे शिविर में आने को मजबूर करें और अगर उन्हें कुछ हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी हमारे सिर पर आए।”

तोमर ने बताया कि एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता वीनेश फोगाट ने महासंघ को लिखित में बताया था कि वह शिविर में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। दिव्या कांकराण ने भी कोच को यही जानकारी दी थी। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने कहा था कि साथियों की कमी होने के कारण उनका लखनऊ में ट्रेनिंग करना मुश्किल होगा।

तोमर ने कहा, “हम अगले सप्ताह स्थिति का जायजा लेंगे लेकिन संभावना है कि अगले 15 दिन कुछ भी नहीं होगा।” तोमर ने हालांकि कहा कि एक सितंबर से सोनीपत में लगने वाला पुरुष शिविर समय से शुरू होगा।

संबंधित समाचार