अंबेडकरनगर : भाजपा की पूर्व विधायक अनीता कमल को मिला नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, अंबेडकरनगर । तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए अंततः भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। जिला मुख्यालय की नगर पालिका अकबरपुर अध्यक्ष पद पर जहाँ मौजूदा अध्यक्ष सरिता गुप्ता पर पार्टी ने भरोसा जताया है वहीं वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव की धर्मपत्नी शोभावती यादव को जलालपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। इतना ही नहीं आलापुर से भाजपा की पूर्व विधायक अनीता कमल को जहांगीरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित कर भाजपा ने मनोवैज्ञानिक बढ़त लेने की कोशिश की है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह द्वारा जारी नगर पालितमाम कयासों पर विराम लगाते हुए अंततः भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। जिला मुख्यालय की नगर पालिका अकबरपुर अध्यक्ष पद पर जहाँ मौजूदा अध्यक्ष सरिता गुप्ता पर पार्टी ने भरोसा जताया है वहीं वरिष्ठ नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव की धर्मपत्नी शोभावती यादव को जलालपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है।का अध्यक्ष पद की सूची में टांडा से पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर प्रदीप कुमार गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसी तरह भाजपा अवध क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्र द्वारा जारी की गई नगर पंचायत अध्यक्षों की सूची में पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित नगर पंचायत इल्तिफातगंज से रेनू देवी, नगर पंचायत राजेसुलतानपुर अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद शाहिद अंसारी और  नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अनारक्षित सीट से ओंकार गुप्त को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने घोषित सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि सभी घोषित प्रत्याशी सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दावेदारों के नामों पर विचार के बाद अंतिम चयन कर अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की घोषणा की है। उम्मीद है कि सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन द्वारा घोषित प्रत्याशियों को विजई बनाने में हरसंभव सहयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें - Nagar Nikay Chunav 2023 : सीएम योगी ने वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

संबंधित समाचार