भाजपा ने पीलीभीत सीट पर आस्था अग्रवाल पर जताया विश्वास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी में नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर लंबी फेहरिस्त थी। तमाम दिग्गजों के करीबी भी दावेदारी कर चुके थे। जिससे मतदाताओं और विपक्ष की निगाहें भाजपा की सूची पर टिक हुई थीं।

नामांकन से ठीक एक दिन पहले रविवार दोपहर बाद भाजपा ने तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। जिसके बाद तमाम अटकलों पर विराम लगने में देर नहीं लगी। पीलीभीत नगर पालिका सीट पर भाजपा ने डॉ.आस्था अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है।  बीसलपुर में शशि जायसवाल और पूरनपुर सीट पर शैलेंद्र गुप्ता को टिकट मिला है।  इस सूची के जारी होने के बाद अब भाजपा के सामने अन्य दावेदारों को साधने की चुनौती बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- Pilibhit: गौरीशंकर हत्याकांड के बाद भड़का आक्रोश.. शराब भट्टी हटाने की मांग, शव रखकर लगाया जाम

संबंधित समाचार