Atiq-Ashraf Murder Case : रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने तीनों शूटर हुए पेश, भेजे गए प्रतापगढ़ जेल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। माफिया अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के बाद मामले में सरेंडर करने वाले तीन शूटरों को सीजीएम कोर्ट के समक्ष 18 अप्रैल को पुलिस ने पेश किया था, जिसमें कोर्ट ने तीनों को 4 दिन की रिमांड पर मंजूरी दी थी। शनिवार को रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पुलिस ने तीनों को पेश किया। जहां तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में प्रतापगढ़ जेल वापस भेज दिया गया। 

15 अप्रैल को काल्विन अस्पताल में माफिया बंधु की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह को पुलिस ने 18 अप्रैल को सीजीएम कोर्ट के समक्ष पेश किया था। कोर्ट ने तीनों हत्यारों को 4 दिन की रिमांड की मंजूरी दी थी। जहां एसआईटी ने तीनों से चार दिनों तक कई राउंड में पूछताछ कर अहम सुराग जुटाये। शनिवार को 4 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद रविवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम कोर्ट ने 18 अप्रैल दोपहर 2 बजे से 23 अप्रैल शाम 5 बजे तक पुलिस रिमांड दिया था। 

ये भी पढ़ें - प्रयागराज: पुलिस की पकड़ से दूर माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, बढ़ सकती है इनाम की राशि
   

 

संबंधित समाचार