Sambhal: फेसबुक पर दो बच्चों की मां दे बैठी दिल, पहुंची प्रेमी के घर तो उड़े सबके होश...जानिए फिर क्या हुआ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चन्दौसी, अमृत विचार। फेसबुक पर दो बच्चों की मां को युवक से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो महिला अपने बच्चों व परिवार को छोड़ कर गुजरात से चन्दौसी आ गई। इससे युवक के परिवार में हड़कंप मच गया। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक मानसिक रूप से बीमार है। उसका फेस बुक के जरिए गुजरात के जामनगर निवासी विवाहिता से संपर्क हो गया। मैसेज के माध्यम से दोनों की बातचीत होने लगी। महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है। प्यार जब परवान चढ़ा तो महिला पति व बच्चों को छोड़ कर रविवार की सुबह चार बजे चन्दौसी पहुंच गई।

इसकी सूचना युवक के परिजनों मिली तो उसके परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने शादीशुदा महिला से युवक की शादी कराने से साफ मना कर दिया। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए समस्या का समाधान कराने की मांग की है। युवक के पिता का कहना है कि मामला संज्ञान आने पर कुछ दिनों पहले वह महिला से जयपुर में मिला था। शादीशुदा होने की बात कह कर अपने बेटे से शादी कराने से मना भी कर दिया था। पुलिस भी मामले से अनभिज्ञता जता रही है।

यह भी पढ़ें- संभल: सांसद बर्क ने मंत्री धर्मपाल के बयान पर किया पलटवार, बोले- सारी दुनिया जानती है कैसे हुई अतीक अहमद की हत्या

संबंधित समाचार