संभल: सांसद बर्क ने मंत्री धर्मपाल के बयान पर किया पलटवार, बोले- सारी दुनिया जानती है कैसे हुई अतीक अहमद की हत्या
संभल, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा अतीक अहमद की हत्या को विपक्ष की साजिश बताने के बयान पर पलटवार करते हुए संभल के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि सारा देश और दुनिया जानती है कि हत्या कैसे हुई और किसने कराई।
सांसद डा. बर्क ने कहा कि अतीक अहमद पुलिस कस्टडी में था तो इनकी कुछ जिम्मेदारी थी कि नहीं थी। बिना इनकी मंशा के यह सब थोड़े ही हुआ है। यह लोग अब वारदात पर पर्दा डालने के लिए उलटा इल्जाम विपक्ष पर डाल रहे हैं। विपक्ष की अतीक अहमद से कोई लड़ाई नहीं थी। प्रदेश सरकार को अतीक की हत्या का जिम्मेदार बताते हुए डा. बर्क ने कहा कि यह जो हुआ बिना इनके इशारे के नहीं हुआ। इनके बयानों पर अब कोई यकीन नहीं करेगा। सच्चाई अपनी जगह साफ है।
यह भी पढ़ें- संभल : मंत्री धर्मपाल सिंह का दावा- गंभीर राज खुलने के डर से विपक्ष ने कराई अतीक की हत्या
