बदायूं: महिला ने फंदे से लटक कर दी जान, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंजाब से माता-पिता के आने के बाद सोमवार को पुलिस कराएगी पोस्टमार्टम

वजीरगंज, अमृत विचार। थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव उरैना निवासी महिला की मौत हो गई। परिजनों ने मायका पक्ष को सूचना देकर बताया कि महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। सूचना मिलने पर सीओ बिसौली पवन कुमार और प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे।

शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला के माता-पिता दूसरे जिले में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके आने बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गांव उरैना निवासी रामगोपाल की पत्नी खुशबू की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों ने मायका पक्ष और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। जिसपर तैनात पुलिसकर्मियों ने थाने को सूचना दी। सीओ और प्रभारी निरीक्षक पहुंचे। ससुरालियों ने महिला के फंदा लगाने की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने मायका पक्ष से फोन पर बात की। मौत का कारण जानने के लिए सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पंजाब के जिला मोहाली से महिला के मायका पक्ष के आने का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, बदायूं में दीपमाला पर फिर खेला दांव

संबंधित समाचार