मुरादाबाद : राशन डीलर का विरोध करना पड़ा महंगा, मिल रही धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को जनता के साथ छल करने वाले राशन डीलर का विरोध करना महंगा पड़ गया। उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। आरोपी पीड़ित को फोन कर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव नियामतपुर इकरोटिया निवासी महबूब अली ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया कि गांव में मुस्लिम सैफी नाम का युवक राशन डीलर है, जोकि काफी समय से गांव के लोगों को पांच किलो की जगह चार किलो गेहूं दे रहा था।

महबूब ने उच्च अधिकारियों से राशन डीलर की शिकायत कर दी। जिसपर अधिकारियों द्वारा राशन डीलर की जांच कराई तो आरोप सही पाए गए। जिसके बाद राशन डीलर की दुकान सस्पेंड कर दी गई। तब से आरोपी फोन पर शिकायत करने पर पीड़ित को धमकियां दे रहा है।

इसके साथ ही उच्च अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी भी की। जिसका आडियो पीड़ित के पास है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उस पर दबाव बना रहा है कि वह अपनी शिकायत वापस ले। एसएसपी ने मूंढापांडे थाना पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:- Bangladesh: बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति बने मो. शहाबुद्दीन, स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ने दिलायी शपथ

संबंधित समाचार